{"_id":"6186cf69d982de1f5649ec74","slug":"apply-by-november-30-will-get-scholarship-next-month-mahoba-news-knp66245301","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 नवम्बर तक करें आवेदन, अगले माह मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 नवम्बर तक करें आवेदन, अगले माह मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए छात्रों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने ऐसे छात्रों को आवेदन के लिए एक और मौका दिया है। अब छात्र 30 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगले माह यानि दिसम्बर में उनको छात्रवृत्ति मिल जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया किबीएड, डीएलएड, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, फार्मेसी सहित कई पाठ्यक्रमों में अभी काउंसिलिंग और प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
इस कारण कई कक्षाओं में छात्रों के प्रवेश नहीं हो पाए हैं। छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन के लिए विशेष समय दिया गया है। आवेदन के दूसरे चरण में कक्षा 9 और 10 के सभी छूटे छात्र-छात्राएं विभागीय पोर्टल पर 19 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में 27 दिसंबर तक छात्रवृत्ति की धनराशि भेज दी जाएगी। कक्षा 11 और 12 व दशमोत्तर के छात्र-छात्राएं 30 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। दिसम्बर के अंत में इन सभी की छात्रवृत्ति आ जाएगी। उन्होने कहा कि पहली बार में वंचित छात्र-छात्राएं इस बार आवेदन कर सकते हैं। जिससे उनको छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।