{"_id":"69e9146f2d64d3f79c00ab5f","slug":"applications-open-for-free-preparation-of-competitive-exams-mahoba-news-c-225-1-mah1001-124557-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
महोबा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। समाज कल्याण विभाग की ओर से शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में संचालित निशुल्क अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पांच जून निर्धारित की गई है । इसके बाद प्रवेश परीक्षा होगी। सफल अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश मिलेगा।
वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में स्थित अभ्युदय कोचिंग में परीक्षार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, प्रत्येक विषय के नवीनतम नोट्स, पिछले वर्षों में कराई गई विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की अभ्यास टेस्ट सीरीज, स्वाध्याय के लिए वातानुकूलित अभ्युदय टैबलेट, पुस्तकालय की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष अभ्युदय कोचिंग के एक छात्र ने समीक्षा अधिकारी भर्ती में 265वीं रैंक पाकर चयनित हुआ। कई छात्रों ने नीट, पुलिस भर्ती, रेलवे, एसएससी, यूपीएसएसएससी, पीईटी व अन्य परीक्षा पास की है। इससे शहर के छात्रों में अभ्युदय कोचिंग को लेकर रुझान बढ़ा है। समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अभ्युदय निशुल्क कोचिंग के लिए समय से आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय संपर्क कर सकते हैं।