{"_id":"625c5da35fd7d06cd403eb2a","slug":"appealed-to-the-union-law-minister-and-cm-for-justice-mahoba-news-knp691765780","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कानून मंत्री व सीएम से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय कानून मंत्री व सीएम से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में जेल में निरुद्घ आरोपी सुरेश सोनी के पुत्र शिवम सोनी द्वारा अपने साथियों के साथ इंद्रकांत के परिजनों की घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जमानत पर छूटकर आए तीन आरोपियों व फरार भाजपा मंडल अध्यक्ष से परिजनों से जानमाल का खतरा बताया है। रविवार को परिजनों ने केंद्रीय कानून मंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि इंद्रकांत त्रिपाठी की 13 सितंबर 2020 को मौत हो गई थी। इस मामले में तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव व व्यापारी सुरेश सोनी और ब्रह्मदत्त के खिलाफ भ्रष्टाचार व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।
पीड़ित परिवार ने केंद्रीय कानून मंत्री व सीएम को शिकायती पत्र भेजकर सभी आरोपियों की जमानत रद्द कराए जाने की मांग की है। बताया कि तीन आरोपियों के जमानत पर जेल से बाहर होने व हुकुम सिंह के अब तक फरार रहने से उन्हें और परिजनों को जान-माल के नुकसान के साथ किसी भी षड्यंत्र के तहत फंसाए जाने की आशंका है। जिससे मृतक व्यापारी का परिवार दहशत में है।