{"_id":"572102da4f1c1bf631a92340","slug":"antyodaya-ration-card-holders-at-950-relief-packets","type":"story","status":"publish","title_hn":"950 अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मिले राहत पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
950 अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मिले राहत पैकेट
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
राहत पैकेट लेते लाभार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखे और भूखे बुंदेलखंड में गरीबों को राहत पहुंचाने का काम जारी है। बुधवार को नवीन गल्ला मंडी खरेला में 950 अंत्योदय कार्ड धारकों को समाजवादी राहत पैकेट वितरित किया गया। चिलचिलाती धूप में लाभार्थी सिर पर आलू की बोरी रखे और हाथ में राहत पैकेट थामे घर पहुंचे।
सूखे से उपजी अकाल की स्थिति में गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 31 मार्च को महोबा आकर समाजवादी राहत पैकेट वितरण योजना का शुभारंभ किया था। जिसके बाद से ब्लाकों व तहसीलों में शिविरों का आयोजन कर राहत सामग्री मुहैया कराई जा रही है। नवीन गल्लामंडी खरेला में बुधवार को राहत पैकेट लेने के लिए सुबह से ही अंत्योदय कार्ड धारकों की भीड़ रही।
तहसीलदार प्रबुद्ध सिंह और नायब तहसीलदार कालूराम की मौजूदगी में लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। खरेला नगर व देहात के अलावा एचाना ग्राम पंचायत सहित तीन दर्जन गांव के 950 पात्रों को राहत पैकेट बांटे गए। 25 किलो आलू की बोरी का बोझ सिर पर लादे और हाथों में राहत सामग्री का डिब्बा लिए लाभार्थी तेज धूप में घर पहुंचे, लेकिन उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन
इस मौके पर लेखपाल प्रकाश, धर्मराज, इंद्रपाल सिंह, नगर पंचायत खरेला के लिपिक सत्यप्रकाश खरे, महेंद्र श्रीवास्तव, रामप्रसाद तिवारी, देवेंद्र यादव, मोतीलाल रैकवार, सफी मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे।