फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Anti-land mafia team deleted illegal possession

एंटी भू-माफिया टीम ने हटवाए अवैध कब्जे

Thu, 11 Jan 2018 10:47 PM IST
mahoba
mahoba Updated Thu, 11 Jan 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


चरखारी (महोबा)।
 एंटी भू- माफिया टीम ने अभियान चला तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरखा और गौरहारी में अवैध कब्जों को हटाया।  दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान के दौरान कब्जेदारों में खलबली मची रही।
राजस्व निरीक्षक अब्दुल मजीद, लेखपाल इंद्रपाल वर्मा, मयंक वर्मा, लक्ष्मण सिंह यादव, सुभाष यादव की टीम के साथ एसआई अमित द्विवेदी, कांस्टेबल रामनरेश, राजू राठौर आदि ने ग्राम गोरखा के अंबेडकर पार्क की सरकारी भूमि की पैमाइश की।
विज्ञापन


पार्क में अनाधिकृत रूप से कब्जा किए वंशगोपाल, बालभद्र, धर्मपाल व रजपाल के कब्जों को हटवाया। टीम ने पहाड़ी के किनारे सरकारी भूमि पर पैमाइश करने पर दान सिंह अहिरवार, अमरचंद तथा देवीदीन के अनाधिकृत कब्जे को ढहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार योगेंद्र मिश्रा की शिकायत पर एसडीएम चरखारी के निर्देश पर एंटी भू-  माफिया टीम ने गौरहारी पहुंचकर गाटा संख्या 839 रकवा 0.028 हेक्टेयर चकरोड और 838 बंजर भूमि की नाप की और चकरोड के रास्ते की नाप कर अवैध कब्जा हटवाया गया। जिससे ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। टीम में कानूनगो रामतीर्थ यादव, देशराज, आलोक सोनकिया, लेखपाल महाराज सिंह, राम नारायन यादव के अलावा पुलिस फोर्स शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed