फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Animal appetite was erased palm bushes Sabeer

खजूर की झाड़ियां पशुओं की मिटा रही भूख क्रा

Thu, 11 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 11 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Animal appetite was erased palm bushes Sabeer
सूखा के दौर में खजूर की झाड़ियां मवेशियों के भूख मिटाने का साधन बन गई। संकट के दौर में पशुपालक बीहड़ जंगलों में दिनभर झाड़ियों को ढूंढकर बैलगाड़ी से घर तक लाने में किसान पूरा दिन खपा देते हैं और घर में मवेशियों की भूख मिटा रहे हैं।
विज्ञापन



बुंदेलखंड में दैवी आपदा से बर्बाद किसान और पशुपालक इस वर्ष सूखा को लेकर परेशान है। इस वर्ष बारिश न होने से खरीफ के बाद रबी फसल तबाही से भूसा का संकट है।
विज्ञापन



शासन व प्रशासन भले ही चारा भूसा का बंदोबस्त का दम भर रहे हों, लेकिन किसानों के लिए मवेशियों का पेट भरना मुश्किल हो रहा है। आसपास चारा न मिलने से पशु धन बचाने के लिए खजूर की झाड़ियों का सहारा लिया है। सैकड़ों किसान बैलगाड़ी से बीहड़ जंगलों को सुबह कूच कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जंगलों में मवेशियों के खाने योग्य प्राकृतिक वनस्पति न मिलने से वह अब खजूर की झाड़ियों को काटकर ला रहे है। सुबह से शाम तक झाड़ियां काटने में दिन व्यतीत करने के बाद घर पहुंचकर कृषक खजूर की झाड़ियों को गड़ासा और कटिया मशीन से काटकर मवेशियों का पेट भर रहे है।



फरवरी में मवेशियों के लिए चारा संकट को देखकर सैकड़ों पशुपालक मवेशी पालन से तौबा कर रहे हैं। परथनिया निवासी कृषक जगदीश कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, चेतराम अहिरवार, तेजराम ने बताया कि चारा की गांव और आसपास व्यवस्था नहीं है। मेहनत मजदूरी का समय पशुओं के चारा व्यवस्था में गुजर जाता है। ऐसे में पशुओं का पालन मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed