{"_id":"57e17fc24f1c1bff44a82a81","slug":"angry-villagers-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ न मिलने और मनरेगा के तहत किए गए काम की मजदूरी न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंप कर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंर्तगत परिवार के छूटे सदस्यों के नाम जुड़वाने की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैपुराकला, कुम्ड़ौरा, शाहपहाड़ी,
डड़हतमाफ, मझलवारा, पलका, रैपुराकला आदि गांव के रामसनेही, कुसुम, बृजभूषण, कृपाल सिंह, रामकुमार, जयपाल, राजेश, कल्लू, नाथूराम, कंधी, फलुआ आदि ग्रामीणों ने एसडीएम प्रबुद्ध सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि कई पात्रों के नाम खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची में छूट गए हैं। जबकि तमाम राशन कार्डों में परिवार के सदस्यों में के नाम शामिल
नहीं हैं। जिससे उन्हें परिवार के यूनिट के हिसाब से राशन नहीं मिल पा रहा है। ग्राम कुम्ड़ौरा के ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने मनरेगा योजना के तहत गांव में काम किया था। लेकिन मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं किया गया। ग्रामीणों के साथ ग्रामोन्नति संस्थान की वर्तिका, ऊषा, राकेश, समरजीत आदि ने एसडीएम से समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। एसडीएम ने जांच करा कार्रवाई की भरोसा दिया है।