{"_id":"5dd82e2c8ebc3e548b2b0609","slug":"angry-kotdars-created-ruckus-in-supply-department-meeting-mahoba-news-knp5275469150","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति विभाग की बैठक में नाराज कोटेदारों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति विभाग की बैठक में नाराज कोटेदारों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील सभागार में आयोजित खाद्य आपूर्ति विभाग की बैठक शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। बिना अंगूठा लगाए वृद्धजनों को राशन देने में कटौती करने और गोदाम से माल उठान के दौरान घटतौली होने से नाराज कोटेदारों ने हो हल्ला मचाते हुए विरोध जताया। कुछ कोटेदारों ने इस्तीफा तक देने की धमकी दी।
तहसील क्षेत्र के कोटेदारों की बैठक में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवी प्रसाद ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को राशन सामग्री समय से वितरित की जाए। शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोटेदारों ने समस्या बताते हुए हो हल्ला शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि बिना अंगूठे लगाए वृद्धजनों को राशन सामग्री वितरण अब दो फीसदी किया जा रहा है, जबकि पहले 10 फीसदी लोगों को वितरण के आदेश थे। उन्होंने बिना अंगूठा लगाए खाद्यान्न वितरण को पूर्व की भांति 10 फीसदी तक रखने की मांग की।
बैठक में कोटेदार राजेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, पंचमलाल, फूल सिंह, हरगोविंद, नरगिस, मंसूर अली, लक्ष्मी गोस्वामी, मथुरा प्रसाद, प्रागीलाल आदि का आरोप है कि गोदाम से उन्हें खाद्यान्न कम मिलता है। भाड़ा और पल्लेदारी भी जेब से देनी पड़ती है। कुछ कोटेदारों ने इस्तीफे की चेतावनी भी दे दी। उधर, खाद्य अधिकारी बैठक में किसी भी प्रकार के हंगामे से इंकार करते रहे।