फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   An old man drowned while trying to save a couple who were swept away in a ford and died

Mahoba News: रपटे में बहे दंपती को बचाने मेंं वृद्ध डूबा, मौत

Sat, 26 Jul 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 26 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
An old man drowned while trying to save a couple who were swept away in a ford and died
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के कुड़ई गांव से निकली ब्रह्मा नदी के रपटे मेंं पानी के तेज बहाव में दंपती बह गए। दंपती को डूबता देख वृद्ध नदी में कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई जबकि गोताखोरों और ग्रामीणोंं की मदद से दंपती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कुड़ई गांव निवासी लक्ष्मीप्रसाद (40) अपनी पत्नी शिवकली (36) के साथ शुक्रवार की दोपहर खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था। तभी खेत के पास से निकली ब्रह्मा नदी के रपटे में दंपती पानी भरने गए। पानी का बहाव तेज होने के चलते दोनों बह गए। यह देख पास मेंं खड़ा अनारीलाल (60) दंपती को बचाने के लिए नदी मेंं कूद गया। बहाव तेज होने पर वह भी डूब गया। यह देख ग्रामीणोंं ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पंकज गौतम, लेखपाल संदीप कुमार, थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणोंं और गोताखोरों की मदद से दंपती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन वृद्ध का सुराग नहीं लगा। तीन घंटे बाद वृद्ध का शव नदी से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि नदी में डूबने से वृद्ध की मौत हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed