महोबा। कोरोना के चलते जहां आम आदमी बुरी तरह सहमा है, वहीं अमर उजाला अखबार की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस अखबार के सैनिटाइज होने के कारण डॉक्टर भी अमर उजाला को चाव से पढ़ रहे हैं। साथ ही, डाक्टरों का कहना है कि अखबार में कोई वायरस का खतरा नहीं है। आप लोग बिना झिझक अखबार को नियमित पढ़कर देश दुनिया की खबरों का आनंद ले सकते हैं।
प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश अवस्थी कहते हैं कि वह सबसे पहले सुबह ‘अमर उजाला’ अखबार पढ़ते हैं। उनका कहना है कि जब तक वह अखबार नहीं पढ़ लेते, उनका दूसरे कामों में मन नहीं लगता है। वह बताते हैं कि कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी है कि अखबारों में भी संक्रमण का खतरा है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। यह सिर्फ अफवाह है। हमारा पूरा परिवार एक के बाद एक-एक करके सभी लोग अखबार पढ़ते हैं। डॉक्टर प्रज्ञा अवस्थी कहती हैं कि वह अमर उजाला की 20 साल से नियमित पाठक हैं और विश्वसनीय खबरें आने के चलते उन्हें दूसरा अखबार रास नहीं आ रहा है।