{"_id":"6951829f3f0bef5b5b0072aa","slug":"all-the-holy-pilgrimage-sites-are-at-your-feet-o-revered-guru-i-bow-to-you-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-121021-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सारे तीरथ धाम आपके चरणों में, हे गुरुदेव प्रणाम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सारे तीरथ धाम आपके चरणों में, हे गुरुदेव प्रणाम...
Mon, 29 Dec 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के कठकुलवापुरा स्थित संत कबीर आश्रम में रविवार को अमृतवाणी समिति के तत्वावधान में सत्संग का आयोजन हुआ। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के गायक इंद्रजीत सिंह ने सारे तीरथ धाम आपके चरणों में, हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में भजन पेशकर सभी का मन मोह लिया।
सत्संग का शुभारंभ कबीर वंदना से हुआ। समिति प्रमुख डॉ. लालचंद्र अनुरागी ने कहा कि दुनिया के सभी सुख गुरु की शरण में मिलते हैं। पं. आशाराम तिवारी ने कहा गुरु के बिना जीवन व्यर्थ है। पं. हरीशंकर नायक ने कहा कि विनम्र बनकर गुरु से संपूर्ण ज्ञान सीखा जा सकता है। परमलाल विश्वकर्मा ने सूरज की गर्मी से, जलते हुए तन को मिल जाए तरुवर की छाया रचना प्रस्तुत की। पं. जगदीश रिछारिया ने भजन रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलियुग आएगा, हंस चुनेगा दाना-तिनका कौआ मोती खाएगा सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर साध्वी सुनीता अनुरागी, राजाराम चौरसिया, लखनलाल, चंदन अनुरागी, पं. गुड्डू अवस्थी आदि मौजूद रहे।