{"_id":"68dae5d9c2e875cb2f04b07b","slug":"all-the-colleges-of-chitrakootdham-mandal-will-be-affiliated-with-rambhadracharya-university-mahoba-news-c-12-knp1008-1282188-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रामभद्राचार्य विवि से संबद्ध होंगे चित्रकूटधाम मंडल के सभी महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रामभद्राचार्य विवि से संबद्ध होंगे चित्रकूटधाम मंडल के सभी महाविद्यालय
Tue, 30 Sep 2025 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले के साथ की मंडल के सभी महाविद्यालय अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के बजाय चित्रकूट के श्री रामभद्राचार्य राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। विधान परिषद की संसदीय समिति की सिफारिश पर अमल करते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए पत्राचार शुरू कर दिया है।
चित्रकूटधाम मंडल के चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और महोबा जिलों के 200 से अधिक महाविद्यालय फिलहाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं। इन कॉलेजों में एडमिशन, पढ़ाई, परीक्षा आदि की व्यवस्था बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अधीन है। राजकीय के साथ ही निजी महाविद्यालयों के संचालकों को इन कार्यों के लिए बार-बार झांसी जाना पड़ता है।
बुंदेलखंड विवि में कार्य की अधिकता होने के कारण कई बार छात्र-छात्राओं की डिग्री समय पर न आने, मार्कशीट में अंक गलत भेजे जाने जैसी समस्याएं हो रही हैं। इस मामले को उप्र विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की पिछले दिनों हुई बैठक में रखा गया। बैठक में महाविद्यालयों की संबद्धता को लेकर गहन चर्चा हुई। चित्रकूटधाम मंडल के महाविद्यालयों की संबद्धता चित्रकूट स्थित रामभद्राचार्य राज्य विश्वविद्यालय से किए जाने के प्रस्ताव पर आम सहमति बनी। समिति के प्रस्ताव के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. शशि कपूर ने चारों जिलों के विभागीय नोडल अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजे हैं। महोबा जनपद के नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि संयुक्त निदेशक की ओर से चित्रकूट विवि से संबद्धता से संबंधित पत्र प्राप्त हुआ है। आदेश के क्रम में उन्होंने भी जिले के संचालित चार राजकीय और 23 निजी महाविद्यालयों को पत्र लिखा है। महाविद्यालय संचालकों को संबद्धता के बारे में सहमति या असहमति संबंधी पत्र समय सीमा में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विधान परिषद की समिति की छह अक्तूबर को होने वाली बैठक के बाद संबद्धता पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है।