फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   All parties to the Vaishya community ignore-President

सभी दलों ने की वैश्य समाज की उपेक्षा-राष्ट्रीय अध्यक्ष

Fri, 02 Sep 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 02 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
All parties to the Vaishya community ignore-President
शहर में रथयात्रा निकालते वैश्य समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि सभी  राजनीतिक दलों ने वैश्य समाज की उपेक्षा की है। अब जो भी राजनीतिक दल वैश्य समाज के लोगों को विधान सभा चुनाव में टिकट देगा, पूरा वैश्य समाज चुनाव में उसका समर्थन करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को मंडी समिति में स्वाभिमान अधिकार रथ यात्रा में जुटी भीड़ को
विज्ञापन


संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक वैश्य समाज की राजनीति में हिस्सेदारी नहीं होगी तब तक वैश्य समाज का उत्पीड़न होता रहेगा। पूर्व राज्य मंत्री सिद्वगोपाल साहू ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने का है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद पुरवार ने कहा कि कहा कि जब तक वैश्य समाज एकजुट नहीं होगा समाज का
विज्ञापन


भला नही हो सकता। इस मौके पर राहुल अग्रवाल, रामजी गुप्ता, कमलेश चौरसिया, उमाशंकर गुप्ता, सेवक नंदवानी सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व शहर में आई रथ यात्रा का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ललता चौरसिया, रामजी गुप्ता, विनोद पुरवार के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला गया। यात्रा महोबा से बांदा के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed