फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   All financial needs will bank

सभी वित्तीय जरूरतें पूरी करेगा बैंक

Wed, 14 Jan 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 14 Jan 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
All financial needs will bank
बुधवार को इलाहाबाद बैंक स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने पर बैंक परिसर में आयोजित गोष्ठी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बैंक वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजर रहा है। यदि हम अच्छी सेवाएं नहीं देगें तो बैंक से ग्राहक कटने लगेंगे। हमारी बैंक अधिक से अधिक ग्राहकों को जोड़ने के लिए कम समय में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास कर रही है। ताकि अधिक से अधिक लोगों का बैंक से जुड़ाव हो सके। वरिष्ठ प्रबंधक अनुपम बाजपेई ने कहा कि नई शाखा में लॉकर की सुविधा भी जमाकर्ताओं को दी जाएगी। उनकी शाखा में कम समय में अधिक से अधिक खाताधारकों के काम करने के  लिए ओवर टाइम भी बैंक काम करता रहता है। ताकि बैंक के अंदर आया कोई भी ग्राहक मायूस न लौटे। बैंक में जनधन योजना का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड मांग पर किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वाहन, गृह, शिक्षा, उद्योग, वैयक्तिक ऋणों की तत्काल कम कागजों में बैंक स्वीकृति दे रहा है। उन्होंने बैंक की अन्य योजनाओं के बारे में ग्राहकों को जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी, प्रबंधक राजकिशोर शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता, रामविशाल गुप्ता, राजेेंद्र त्रिपाठी, राममनोहर द्विवेदी, एके हर्ष, आशीष गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर इलाहाबाद बैंक  में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहां तमाम लोगों ने शिविर में ब्लड ग्रुप की जांच कराई, वहीं कई लोगों ने ब्लड प्रेशर, शुगर के साथ-साथ हेल्थ चेकअप कराया। डॉ. ज्ञानेश अवस्थी ने लोगाें को बताया कि ठंड से बचाव करने के लिए गर्म कपड़े पहनने के साथ-साथ प्रतिदिन अलाव भी तापने की सलाह दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed