फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ajay became the president and Ashutosh became the minister of Health Workers Association.

Mahoba News: अजय अध्यक्ष तो आशुतोष बने हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के मंत्री

Sat, 06 Jan 2024 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 06 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ajay became the president and Ashutosh became the minister of Health Workers Association.
महोबा। जिला अस्पताल में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की महोबा शाखा का चुनाव हुआ। जिसमें अजय कुमार निगम लगातार छठवीं बार अध्यक्ष बने जबकि आशुतोष चौबे जिलामंत्री पद पर चुने गए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की महोबा शाखा का चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सुनील शर्मा व जिलाध्यक्ष अजय तिवारी की देखरेख में शनिवार को कराया गया। डाॅ. अंबुज गुप्ता, एक्सरे टेक्नीशियन के जिलाध्यक्ष केके सिंह और लैब टेक्नीशियन के जिलाध्यक्ष शरद चंद्र चुनाव अधिकारी बनाए गए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष अजय कुमार निगम को लगातार छठवीं बार जिलाध्यक्ष चुना गया। जिलामंत्री पद पर दो दावेदार देव कुमार और आशुतोष चौबे मैदान में रहे।
विज्ञापन

आशुतोष चौबे को सात तो देव कुमार को तीन मत मिले। मंत्री पद पर आशुतोष चौबे को विजय घोषित किया गया। अन्य सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। जिसमें देव कुमार कोषाध्यक्ष, राम कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगवानदास संगठन मीडिया मंत्री, बसंत सक्सेना संप्रेक्षक, सिद्ध गोपाल को उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर रामशरण नामदेव, रामकिशोर विश्वकर्मा, अतुल चौरसिया, प्रमोद सिंह, चंद्रशेखर, शिवकुमार, गीता द्विवेदी, गायत्री राजपूत, दीपशिखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed