फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   agriculture, mahoba news

बूंदाबांदी से खेतों में पकी खड़ी फसल हो रही बर्बाद

Fri, 27 Mar 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
agriculture, mahoba news
महोबा। एक सप्ताह से निकल रही तेज धूप के बाद शुक्रवार को मौसम एक बार फिर बदल गया। आसमान में बादल छाने और दोपहर के समय बूंदाबांदी होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। खेतों में पकी खड़ी फसल बारिश में भींगकर बर्बाद हो रही है। कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के चलते फसल की कटाई के लिए मजदूर ढूढ़े नहीं मिल रहे हैं। यही वजह है कि किसान दूरी बनाकर परिवार समेत खेतों की कटाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की खेतों में खड़ी रबी फसल तैयार होने के बाद से दैवी आपदाओं का प्रकोप जारी है। एक माह में पहले तेज आंधी व बारिश से फसल खेतों में बिछ गई। इसके बाद जिले में ओलावृष्टि ने किसानों की फसल बर्बाद कर दी। अब जो फसल खेतों में शेष बची है वह भी घर नहीं पहुंच पा रही है। मजदूर न मिलने से किसानों की पकी फसल खेतों में खड़ी हैं। अब कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते जिले को लॉकडाउन कर दिया गया है। जिससे लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे किसानों को पकी फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है। मजदूर न मिलने से तमाम किसान अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ एक एक मीटर की दूरी बनाकर खेतों की कटाई करते नजर आ रहे हैं। रामप्रकाश, बबलू, कालीदीन, रामअवतार आदि किसानों का कहना है कि मजदूर नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed