फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Agra reached the final after defeating Kanpur by 72 runs

Mahoba News: कानपुर को 72 रनों से हराकर फाइनल मेंं पहुंचा आगरा

Sat, 08 Feb 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 08 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Agra reached the final after defeating Kanpur by 72 runs
पनवाड़ी (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी के विजयपुर स्थित अवधूतानंद स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें आगरा ने कानपुर को 72 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में आगरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 20 ओवरों के निर्धारित मैच में टीम ने 172 रन बनाए। कप्तान उदय ने चार चौके और पांच छक्कों की मदद से सर्वाधिक 58 रन बनाए। वहीं, राहुल ने 52 और शिवम पटेल ने 19 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। एक के बाद एक विकेट गिरने से पूरी टीम 10 ओवर में 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे आगरा ने 72 रनों से सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया। चार ओवर में पांच विकेट लेने पर अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। मैच में अंपायर अवधेश वर्मा व लकी परिहार रहे। शिवा विश्वकर्मा और देशराज सिंह ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई। इस मौके पर आयोजक धीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, दयाराम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed