{"_id":"511c39c6263af8c35493aa71878e49d6","slug":"agency-director-consumers-from-arbitrary-fury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी संचालक की मनमानी से उपभोक्ताओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसी संचालक की मनमानी से उपभोक्ताओं में रोष
अमर उजाला ब्यूरो महाोबा ।
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने नए वर्ष से उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी भेजने के लिए आधार व एकाउंट को लिंक कराया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी की रकम उपभोक्ताओं के खाते में दिया जाएगा। उधर दिसंबर में बुक गैस के लिए एजेंसी मालिक 736 रुपए मांग रहे है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर पुराने रेट पर ही सिलेंडर दिलाए जाने की मांग की है। मोहल्ला माथुरनपुरा निवासी मनीष, सुरेश, गौरव, सुखलाल आदि ने बताया कि एजेंसी संचालक दिसंबर में बुक कराए गए सिलेंडर पर 736 रुपये मांग रहे है। जबकि नए वर्ष में एक जनवरी से बुक होने वाली गैस की कीमत बढ़ाकर ली जानी है। उधर इंडेन गैस एजेंसी संचालक राजेंद्र गुप्ता का कहना है कि दिसंबर माह में गैस बुक कराने के बाद 31 दिसंबर से पहले गैस न ले पाने वाले उपभोक्ताओं की बुकिंग निरस्त कर दी गई है। जिन उपभोक्ताओं ने सब्सिडी वाले फार्म भरकर बैंक अकाउंट से जुड़वा दिया है उनसे नियमानुसार 736 में सिलेंडर दिया जाएगा। साथ ही सब्सिडी की धनराशि खाते में भेजी जाएगी। वहीं अब तक सब्सिडी के फार्म न जमा कर पाने वाले उपभोक्ताओं को तीन महीने का समय देते हए 440 रुपए में ही सिलेंडर दिया जाएगा। वहीं एचपी गैस एजेंसी संचालक हिमांशु परमार का कहना है कि 31 दिसंबर तक गैस बुक कराने वाले उपभोक्ताओं को रेट में ही सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। एक जनवरी से गैस बुक कराने वाले उपभोक्ताओं से नियमानुसार पैसा लिया जाएगा।
विज्ञापन