फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   After onion, tomato price is on the sky

प्याज के बाद अब टमाटर की कीमत आसमान पर

Tue, 15 Oct 2019 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
After onion, tomato price is on the sky
सब्जी की दुकान में रखे टमाटर - फोटो : MAHOBA
महोबा। प्याज की बढ़ती कीमतों के बाद अब टमाटर की कीमत आसमान पर पहुंच गई हैं। जिससे गरीबों की थाली से टमाटर गायब हो गया है। इतना ही नहीं सलाद में भी अब टमाटर ढूढ़े नहीं मिल रहा है। हालात यह है कि दस रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 50 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

टमाटर की बढ़ती कीमतों के चलते जिले में टमाटर की आवक कम हो गई है। जिससे यहां पर भी टमाटर कम आने के कारण उसकी कीमतें बढ़ गई हैं। इस मौसम में लोकल क्षेत्र में टमाटर की पैदावार नहीं होती है। जिससे यहां के आढ़ती भी बाहरी टमाटर पर आश्रित हैं। टमाटर महंगा होने से कम दुकानदार ही खरीदते हैं। जिसके बाद उन्हें मनमाने दाम पर बेचा जा रहा है। इससे गरीब वर्ग के लोगों की बिना टमाटर के बनने वाली सब्जी का स्वाद गड़बड़ा गया है। मौजूदा समय में बाजार में टमाटर की कीमत 50 रुपये किलो पहुंच गई है। सब्जी आढ़ती सुक्खू रैकवार कहते है कि बाहर से टमाटर कम आने के कारण इसकी कीमतों में इजाफा हुआ है। बताया कि अभी देसी टमाटर की आमद शुरू नहीं हुई है। देसी टमाटर आने के बाद उसकी कीमतों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed