{"_id":"c22e471760df5f6a24ab44ec28b680fe","slug":"after-long-time-electric-wire-changed-in-mahoba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" लंबा इंतजार, अब बदल रहे जर्जर तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबा इंतजार, अब बदल रहे जर्जर तार
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद शहर को जर्जर विद्युत लाइनों से छुटकारा मिलने वाला है। आए दिन जर्जर लाइनें टूटने से हादसों की आशंका के मद्देनजर अमर उजाला में खबर छपने के बाद आखिर बिजली विभाग को सुध आई। जर्जर लाइनें बदलकर इंसुलेटेड बिजली लाइन बिछाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
शहर में छह दशक पहले बिजली लाइन बिछाई गई थी। उस समय शहर में नाम मात्र के कनेक्शन थे। धीरे-धीरे कनेक्शन तो बढ़ते गए लेकिन लोड बढ़ने से आएदिन होने वाले फाल्ट से तार जर्जर हो गए। विद्युत विभाग ने कभी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
बल्कि बांस के सहारे तार बांधकर खतरा और बढ़ा दिया। आए दिन तार टूटकर गिरने से लोग परेशान थे। अमर उजाला ने इस समस्या को एक दिसंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद प्रशासन और संबंधित महकमे की नींद टूटी। शहर में जर्जर बिजली लाइनों की जगह इंसुलेटेड बिजली लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
ये होगा फायदा
इंसुलेटेड बिजली लाइन बिछाए जाने से बिजली चोरी पर भी रोक लगेगी। साथ ही तार टूटने की आशंका भी कम होगी और हादसाें का डर दूर होगा।