फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Advocates protest Rampur incident, take out bike rally

Mahoba News: रामपुर घटना के विरोध में उतरे अधिवक्ता, निकाली बाइक रैली

Sat, 14 Feb 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 14 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Advocates protest Rampur incident, take out bike rally
चरखारी (महोबा)। बार एसोसिएशन रामपुर के सदस्य अधिवक्ता फारूक अहमद खां की गोली मारकर हत्या किए जाने में विरोध में जिले के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए हैं। शुक्रवार को बार एसोसिएशन चरखारी के अधिवक्ताओं ने बाइक रैली निकाल विरोध जताया और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चरखारी के अध्यक्ष कालीचरन दीक्षित की अध्यक्षता में आपात बैठक हुई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। बाद में अध्यक्ष, महामंत्री उज्ज्वल पाल व एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन श्याम बिहारी त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बाइक रैली निकाली। जो कस्बे में विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी। अधिवक्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धीरेंद्र कुमार को सौंपकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, अखंड भारत मिश्रा, मूरत सिंह, रामहेत सिंह, दिनेश सक्सेना, मगल राजपूत, हरीश दिहुलिया, प्रदीप खरे, कुलदीप सक्सेना, सुरेंद्र यादव, प्रमोद चौबे, अमित पालीवाल, राजेश प्रजापति, कपिल उदैनिया, बृजेश रावत, दीपक सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed