{"_id":"5d93a45c8ebc3e93b31a6c40","slug":"advocates-protest-against-the-filing-of-false-cases-mahoba-news-knp517159981","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
महोबा। एक सप्ताह पहले छिबरामऊ कन्नौज में अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच हुए विवाद में लेखपालों द्वारा अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमों से नाराज जिले के अधिवक्ताओं ने झूठे मुकदमे वापस लिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह को सौंपा।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि छिबरामऊ कन्नौज में लेखपालों द्वारा अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता कर मारपीट की गई। इसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों का पक्ष लेते हुए अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। ज्ञापन में बताया कि लेखपालों द्वारा आए दिन अधिवक्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जाती है। अधिवक्ता समिति के जिलाध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, महामंत्री कृष्णगोपाल द्विवेदी ने चेतावनी दी कि अगर झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए तो वह शांत नहीं बैठेंगे। ज्ञापन देने वालों में रविंद्र विक्रम सिंह, प्रदीप राजपूत, प्रदीप यादव, दशरथ प्रजापति, संजय सिंह, अजय सिंह, मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, केशव शुक्ला, मुकीतुर्रहमान खां, राघवेंद्र सिंह, मोहनलाल श्रीवास सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार बार एसोसिएशन कुलपहाड़ के अध्यक्ष शाकिर खां के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वकीलों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री केदारनाथ सक्सेना, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, बेबी बाबू राजपूत, ब्रजेंद्र द्विवेदी, हरेंद्र पाल सिंह, विजय यादव आदि मौजूद रहे।