फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Administration strict on the rising prices of onions, teams formed

प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रशासन सख्त, गठित हुई टीमें

Wed, 02 Oct 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Administration strict on the rising prices of onions, teams formed
महोबा/ चरखारी। शासन के निर्देश पर प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए भंडारण की सीमा निर्धारित कर दी गई है। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि थोक विक्रेता 50 मीट्रिक टन व फुटकर विक्रेता 10 मीट्रिक टन ही प्याज का भंडारण कर सकते हैं। आदेश का पालन कराने व अधिक भंडारण वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रत्येक तहसील में प्रवर्तन टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील में उपजिलाधिकारी के नेतृृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी व मंडी सचिव महोबा, तहसील चरखारी में उपजिलाधिकारी चरखारी के नेतृृत्व में मंडी सचिव, विपणन निरीक्षक व पूर्ति निरीक्षक और तहसील कुलपहाड़ में उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ के नेतृृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व मंडी सचिव कुलपहाड़ की टीमें प्रवर्तन की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगीं। जिलाधिकारी ने जिले में प्याज की कीमतों पर अंकुश लगाए जाने, व्यापारियों की जमाखोरी व मुनाफाखोरी को पूरी तरह रोकने के उद्देश्य से सभी एसडीएम को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी सत्य प्रकाश शाक्य, मंडी सचिव विशंभर तिवारी, पूर्ति निरीक्षक चरखारी राजेश वर्मा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रामकृष्ण ने संयुक्त टीम के साथ सब्जी मंडी में दुकानों का निरीक्षण किया। अफसरों की टीम पहुंचते ही बाजार में बिक रही 60 रुपये किलो प्याज के रेट घटकर 45 रुपये किलो पर आ गए। साथ ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि किसी भी विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक प्याज बेचे जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रय केंद्र में 35 रुपये किलो वितरित की गई प्याज
महोबा। प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी के निर्देश पर लोगों को सस्ती कीमत पर प्याज उपलब्ध कराने को लेकर मंडी परिसर महोबा में प्याज विक्रय केंद्र स्थापित किया गया है। जहां पर कोई भी व्यक्ति 35 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अधिकतम दो किलोग्राम तक प्याज क्रय कर सकते हैं। मंगलवार को डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी सत्यप्रकाश शाक्य, जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरके पांडे व मंडी सचिव रामसेवक वर्मा की मौजूदगी में लोगों को सस्ती दर पर प्याज वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed