{"_id":"620163eaeb8fdb4d7141a611","slug":"administration-stopped-illegal-construction-orders-to-remove-possession-mahoba-news-knp6794061122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने रुकवाया अवैध निर्माण, 24 घंटे में कब्जा खाली करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने रुकवाया अवैध निर्माण, 24 घंटे में कब्जा खाली करने के आदेश
विज्ञापन
वैध कब्जा कर निर्माण कराने की शिकायत पर जांच करते नायब तहसीलदार व लेखपाल।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ की ग्राम पंचायत बागौल के बूढ़ी गांव में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर पक्का निर्माण कराए जाने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। सोमवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार व लेखपाल ने मौके पर पहुंच जांच की और निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने 24 घंटे के अंदर कब्जा खाली करने अन्यथा अवैध निर्माण ढहाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।
गौरतलब है कि बूढ़ी गांव में छह माह पहले दबंगों ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर निर्माण शुरू कराया था। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने निर्माण रुकवा दिया था। इस समय विधानसभा चुनाव होने के चलते अधिकारी निर्वाचन कार्य में व्यस्त हैं, ऐसे में दबंगों ने एक बार फिर निर्माण शुरू करा दिया। शिकायत के बाद भी अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने और अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कराए जाने की खबर अमर उजाला ने सात फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
सोमवार को एसडीएम स्वेता पांडेय ने नायब तहसीलदार पंकज गौतम व लेखपाल उर्वशी को मौके पर जांच के लिए भेजा। निर्माण अवैध पाया गया। नायब तहसीलदार ने कब्जाधारकों को मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक अवैध निर्माण स्वयं हटाने अन्यथा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।

07 फरवरी को प्रकाशित खबर की पीडीएफ।- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन