फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ADM,team,covid 19,CMO,anm

बिना टीकाकरण वाले व्यक्ति को न दिया जाए राशन: डीएम

Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
ADM,team,covid 19,CMO,anm
ैठक में निदेऱंश देते जिलाधिकारी मनोज कुमार। - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले के कई क्षेत्रों में टीकाकरण की स्थिति अच्छी नहीं हैं। इसको लेकर सख्ती शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को नोडल अधिकारियों के साथ कोविड टीकाकरण की समीक्षा बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि बिना टीकाकरण वाले कार्डधारक को राशन न दें।
विज्ञापन

उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि वे वैक्सीनेशन टीमों से निरंतर संपर्क रखते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ शतप्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराएं। सीएमओ को निर्देश दिए कि एएनएम को समय से वैक्सीन उपलब्ध करा दिया जाए। ताकि सुबह 9 बजे तक अनिवार्य रूप से टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीनेशन प्रारंभ हो जाए। इसके लिए जिले में 150 टीमें लगाई गई हैं। संबंधित नोडल अधिकारियों को आवंटित गांवों की टीम से निरंतर संपर्क रखना होगा। तभी शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण समय से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधान व अन्य ग्रामीण स्तरीय कर्मचारी छूटे हुए लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित करें। डीडीओ प्रत्येक गांव में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने डीएसओ को निर्देश दिया कि बिना टीका लिए अंत्योदय, पात्र लाभार्थी को राशन न दिया जाए। उन्होंने कहा कि एएनएम अपने कार्य में लापरवाही न बरतें, सुबह 9 बजे तक अपने केंद्र पर पहुंच कर वैक्सीनेशन हर हाल में प्रारंभ करवा दें। रैंडम निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वैक्सीनेशन टीमों की पूर्ण जिम्मेदारी है कि वे आशा, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मियों, कोटेदार आदि का सहयोग लेते हुए घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को वैक्सीन दिलाएं। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व आरएस वर्मा, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग सहित समस्त नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed