{"_id":"5f2453208ebc3e638f566dd7","slug":"adg-prayagraj-zone-inspects-kabrai-police-station-in-mahoba-mahoba-news-knp574380891","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः एडीजी प्रयागराज जोन ने किया कबरई थाने का निरीक्षण, एसओ को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः एडीजी प्रयागराज जोन ने किया कबरई थाने का निरीक्षण, एसओ को लगाई फटकार
विज्ञापन
कबरई थाने के निरीक्षण दौरान निर्देश देते एडीजी प्रेम प्रकाश
- फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने शुक्रवार को कबरई थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने में सफाई बेहतर न मिलने पर उन्होंने थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शुक्ला को फटकार लगाई। कहा कि समयबद्ध प्लान बनाकर लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करें और जघन्य अपराधियों को चार्जशीट लगाकर जेल भेजें। साथ ही टॉप-10 अपराधियों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को एडीजी जोन प्रयागराज ने थाना कबरई पहुंचकर गार्ड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने कोविड हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर बाहर से आने वाले फरियादियों व कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रजिस्टर पर अंकित करने के निर्देश दिए। इसके बाद कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों को चेक किया। अभिलेखों में कमियां मिलने पर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। मालखाने का निरीक्षण कर हेलमेट व बॉडी प्रोटेक्टर कर्मियों को आवंटित करने के निर्देश दिए।
सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर फीडिंग संबंधी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कोरोना संक्रमण व संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई व जल निकासी के उपाय करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर कोई भ्रामक अफवाह न फैलने दे। इस मौके पर एसपी मणिलाल पाटीदार, एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ सिटी जटाशंकर राव, सीओ चरखारी दिनेश कुमार यादव, सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह, कबरई चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा व समाजसेवी राजेंद्र शिवहरे मौजूद रहे।