फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Action will be taken if onion is sold for more than Rs 35

प्याज 35 रुपये से अधिक बेचा तो होगी कार्रवाई

Wed, 02 Oct 2019 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if onion is sold for more than Rs 35
शहर की सब्जी मंडी में छापामारी के दौरान प्याज कीमतों को लेकर पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी के निर्देश पर लोगों को सस्ती प्याज उपलब्ध कराने व ज्यादा कीमतों पर प्याज बेचने वाले होलसेलरों और दुकानदारों पर नियंत्रण रखने के लिए बुधवार को अफसरों ने शहर के मुख्य बाजार व सब्जी मंडी में छापे मारे। इस दौरान थोक व फुटकर व्यापारियों से पूछताछ करते हुए 35 रुपये से अधिक प्याज की बिक्री करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएसओ एसपी शाक्य व डिप्टी आरएमओ रामकृष्ण पांडेय ने मंडी सचिव रामसेवक वर्मा और पूर्ति निरीक्षकों की टीम के साथ ऊदल चौक, सब्जी मंडी में छापा मारा। इस दौरान इसराइल पुत्र जहूर खां, इसराइल वारसी ट्रेडर्स, शहजाद फर्म कुतुब फ्रूट एंड वेजिटेबल व मुन्ना की दुकानों में पहुंच प्याज की कीमतों के विषय में पूछताछ की। साथ ही निर्धारित दर से अधिक प्याज न बेचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए भंडारण की सीमा निर्धारित की गई है। थोक विक्रेता 50 मीट्रिक टन व फुटकर विक्रेता 10 मीट्रिक टन तक ही प्याज का भंडारण कर सकता है। उन्होंने 35 रुपये प्रति किलो से अधिक कीमत पर प्याज का विक्रय न किए जाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान सूचना अधिकारी सतीश यादव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कुलपहाड़ देवीलाल विश्वकर्मा, पूर्ति निरीक्षक महोबा आलोक पटेरिया, राजेश वर्मा चरखारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed