{"_id":"624c88b88a5c7078212aea09","slug":"action-sdm-shop-mahoba-news-knp689544817","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने व्यापारियों से पूछी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने व्यापारियों से पूछी समस्याएं
विज्ञापन
दुकानदार से बात करतीं एसडीएम।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। उपजिलाधिकारी श्वेता पांडेय ने नगर में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर उनका हालचाल लेकर समस्याएं पूछी।
सोमवार देर शाम उप जिलाधिकारी श्वेता पांडे, अधिशासी अधिकारी निर्दोष राजपूत और अन्य प्रशासनिक अमले के साथ मुख्य बाजार में पहुंची और एक-एक दुकान पर जाकर उन्होंने दुकानदारों से बात की।
मिष्ठान संचालक संजय अग्रवाल ने बताया कि मुख्य बाजार में शाम के वक्त जाम की स्थिति हो जाती है जिस पर उन्होंने पुलिस को इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रेहड़ी और पटरी पर बैठने वाले दुकानदारों ने भी अपनी समस्या बताई।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी ने उपजिलाधिकारी को व्यापार में होने वाली विभिन्न परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। जिस पर उपजिलाधिकारी ने उन्हें समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
रामराज सोनी ,संदीप कुमार, जमील ,सुरेंद्र अग्रवाल, गुड्डा सेठ ,शोभित सोनी ,अस्सु सेठ सहित सभी दुकानदारों ने उप जिलाधिकारी की पहल का स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।