{"_id":"615f3e158ebc3e627178049e","slug":"action-mahoba-news-knp6569433191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेला सागर तालाब का सुंदरीकरण किया जाए-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेला सागर तालाब का सुंदरीकरण किया जाए-डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलाताल (महोबा)। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने विकासखंड जैतपुर के ग्राम पंचायत लमौरा में राजकीय हाई स्कूल, पंचायत भवन, किसान परम लाल का खेत तालाब व ग्राम मॉडल तालाब, बेलासागर किनारे पार्क एवं पर्यटन डेवेलपमेंट कार्य आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने पार्क व पर्यटन विकास कार्य का निरीक्षण किया। बीडीओ को निर्देश दिए कि बेलासागर में नौकायान संचालन एवं झंडा निर्माण कार्य अपनी देख-रेख में जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित कराएं। साथ ही तालाब के मुख्य मार्ग की साफ सफाई कराकर दोनों तरफ सजावटी पौधे लगवाए जाएं।
विद्यालय के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि विद्यालय में 158 बच्चे हैं तथा विद्यालय अध्यापन के लिए शिक्षकों की कमी हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालय में दो शिक्षकों की नियुक्ति के लिए निर्देशित किया। विद्यार्थियों से पठन-पाठन की जानकारी ली। डीएम ने डीआईओएस से पूछा कि जैतपुर ब्लॉक में कोई विद्यालय खनन से प्रभावित तो नहीं है। जिलाधिकारी ने डीआईओएस से कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए16 विद्यालयों को फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने विद्यालय की कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और डीआईओएस को निर्देशित किया कि 9 और 10 कि कक्षाओं में दो सेक्शन बनाकर पढ़ाई कराई जाए।
विज्ञापन
इसके उपरांत उन्होंने पंचायत घर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा बीडीओ को निर्देशित किया की पंचायत घर का निर्माण कार्य 20 दिनों के अंदर पूर्ण कराएं और जल्द से जल्द यहां पंचायत सचिवालय संचालित कर इसे जनोपयोगी बनाया जाए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ हरिचरन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह, खंड विकास अधिकारी जैतपुर प्रशांत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।