{"_id":"604e55478ebc3ecad707998a","slug":"action-mahoba-news-knp6176503111","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में अवैध तरीके से बोई गई फसल पर प्रशासन ने चलवाया ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में अवैध तरीके से बोई गई फसल पर प्रशासन ने चलवाया ट्रैक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलाताल (महोबा)। कस्बे के ऐतिहासिक बेलासागर तालाब की जमीन पर अवैध तरीके से बोई गई फसल को रविवार को तहसील प्रशासन ने ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कराया। अभियान से फसल बर्बाद होने से लोगों में खासी नाराजगी है।
बेलासागर तालाब की 200 हेक्टेयर जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर चना, मटर व अलसी की फसल बोई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने नवंबर 2020 में 12 से अधिक कब्जा धारकों की फसलें नष्ट करा दी थी। दीपावली के बाद अभियान चलाकर सभी फसलें हटवाने का आश्वासन दिया था। रविवार को अभियान चलाकर 10 अवैैध कब्जाधारकों की फसलों पर ट्रैक्टर से जुताई करा दी गई, जिससे फसलें बर्बाद हो गईं।
ग्रामीण पंचमलाल, धर्मेंद्र कुमार व रामचरण का आरोप है कि कुछ असरदार लोग फसल काट ले गए। इसके बाद अभियान चलाया गया। लेखपाल अशोक त्रिपाठी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। तालाब की भूमि से कब्जा हटवाया जाएगा। उधर, एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस का कहना है कि जो अवैैध कब्जाधारक फसलों को काटकर ले गए हैं। उन्हें चिन्ह्ति कर कार्रवाई की जाएगी।