{"_id":"6033ec0b8ebc3ee94e4c5bbd","slug":"action-mahoba-news-knp6135043187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी सचिवालय में सफाई कर्मियों को लगानी होगी हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी सचिवालय में सफाई कर्मियों को लगानी होगी हाजिर
विज्ञापन
महोबा। जिले के सभी ग्राम पंचायतों के बने मिनी सचिवालयों में रखे रजिस्टर में सफाई कर्मियों को अपनी हाजिरी लगानी होगी। इस रजिस्टर को प्रत्येक 15 दिन में जिला स्तरीय अधिकारी सत्यापित करेंगे। इस काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह बात जिला पंचायतीराज अधिकारी संतोष कुमार ने सोमवार को पनवाड़ी ब्लॉक में गोशालाओं को लेकर बुलाई गई ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि किसी भी गोशाला में भूख से गाय की मौत हुई तो संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सामुदायिक शौचालय चलाने वाले महिला समूहों को खुले में शौच करने वालों को समझा कर शौचालय में शौच के लिए आने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
सचिवों से कहा कि मिनी सचिवालय की दीवार पर अपने मोबाइल नंबर लिखवाएं, ताकि ग्रामीण खराब पड़े हैंडपंपों के बारे में सूचना दे सकें। बैठक के बाद डीपीआरओ ने पनवाड़ी ब्लॉक की पहाड़िया ग्राम पंचायत में गोशाला, पंचायत भवन व मिनी सचिवालय का निरीक्षण किया। साथ ही पंचायत भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराए जाने के निर्देश दिए।