{"_id":"e4a2670c8a6ef367bab1b2073683d8f5","slug":"accountants-on-negligence-adverse-entry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। कार्य में लापरवाही बरतने में तहसीलदार ने लेखपाल के विरुध प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए है। शुक्रवार को बैंक और लेखपालों की संयुक्त बैठक में सख्त हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि और सूखा राहत की धनराशि तीन दिनों के अंदर सूची तैयार कर हर हाल में वितरित कराई जाए। साथ ही बैंक के कर्मचारियों को भी समय पर धनराशि खातों में अंकित करने का निर्देश दिया।
चरखारी तहसील सभागार में आयोजित हुई लेखपालों और बैंक अधिकारियों की संयुक्त बैठक में तहसीलदार के तेवर कड़े रहे। शासन से प्रदत्त सहायता धनराशि के सापेक्ष वितरित की गई धनराशि की समीक्षा करते हुए उन्होंने खरेला देहात के लेखपाल श्याम बिहारी द्वारा कृषकों की सूचियां तैयार कराने और धनराशि बांटने में कोताही करने पर लेखपाल के विरुद्घ प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया। उन्होंने हल्का लेखपालों को राहत राशि वितरण करने के लिए तीन दिन का समय देते हुए कहा कि संपूर्ण छोटे बड़े किसानों की सूचियंा तैयार कराकर बैंक को सूचियां उपलब्ध कराए। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बैठक में उपस्थित बैंक के शाखा प्रबंधकों को कृषकों की प्राप्त हुई राहत राशि की सूचियों के अनुसार उनके खातों में धनराशि पहुंचाने का निर्देश दिया। इस मौके पर कानूनगो अखिलेंद्र, इंद्रपाल सिंह, राधेश्याम गुप्ता, लेखपाल कपिल मुनि पांडेय, जयप्रकाश, धर्मराज सिंह, लालमन, उदित नारायण शर्मा सहित क्षेत्र के लेखपाल और बैंक के प्रबंधक उपस्थित रहे।