{"_id":"624c88b14a0bb720603a5833","slug":"accident-police-maut-mahoba-news-knp68954566","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, दो बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, दो बेटे घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के गौरहारी गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार मां-बेटों को टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौत हो गई जबकि दो बेटों को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हेलमेट न लगाए होने से दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
गौरहारी गांव निवासी उपेंद्र कुमार (17) अपने भाई विपिन (14) व मां पानादेवी (35) के साथ बाइक से मंगलवार को खेत जा रहा था।
रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े और सभी घायलों को चरखारी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पानादेवी को मृत घोषित कर दिया जबकि उपेंद्र व विपिन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया।
जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। सूचना पर पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी उमापति मिश्रा का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।