फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accident me 10ghayal

सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत दस घायल, दो रेफर

Wed, 26 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
accident me 10ghayal
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत दस लोग घायल हो गए। दो की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर कर दिया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के तिसौनी गांव निवासी श्यामसुंदर (26) अपने साथी कुनहटा निवासी कृष्णा (20) व बल्लायं निवासी सचिन (21) के साथ किसी कार्य से पुरवा जैतपुर गया था। बुधवार की सुबह लौटते समय हाईवे में श्रीनगर के समीप एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे तीनों घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। श्यामसुंदर व कृष्णा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। इसी तरह कस्बा कबरई के रिवई निवासी रामदुलारी (77), राजनगर निवासी संतोष (42), सिजवाहा निवासी वरदानी (21) व बड़ागांव मऊरानीपुर निवासी चतुर (40) सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरहारी संवाद के अनुसार कोतवाल चरखारी के गौरहारी गांव के समीप दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। जिसे एक बाइक में सवार गुढ़ा निवासी रामकुमार व उसका पुत्र धीरेंद्र घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक में सवार पचपहरा निवासी भगवानदास को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed