{"_id":"616dbe955e0f4112b264704b","slug":"accident-mahoba-mahoba-news-mahoba-news-knp6589779134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत 16 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत 16 लोग घायल
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत 16 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
मध्यप्रदेश के जनपद पन्ना निवासी अजय रविवार को बाइक से किसी कार्य से कस्बा कबरई आया था। सोमवार को लौटते समय किड़ारी गांव के समीप साइकिल से भिड़त हो गईं। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया जबकि साइकिल सवार को मामूली चोटें आईं। घायल को गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
इसी तरह चितहरी निवासी रामकरन, कबरई निवासी जीतेंद्र , चरखारी निवासी आलिया, सलैया खालसा निवासी रामकुमार, जैतपुर निवासी दीपक, सिजहरी निवासी लक्षमी, मिरतला निवासी विजय, मुढ़हरा निवासी बालादीन, बगमऊ निवासी सुशीला, रायनपुर चरखारी निवासी बबली, बिलखी निवासी रविंद्र , हटवारा निवासी करन, धमा हमीरपुर निवासी अशोक, मुढ़ारी निवासी उमेश व लवकुशनगर निवासी बलुआ अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।