{"_id":"614f182d8ebc3efdaa70d122","slug":"accident-mahoba-injerd-mahoba-news-knp654295248","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से छात्र घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से छात्र घायल, रेफर
विज्ञापन
महोबा। महोबा-राठ मार्ग में सूपा गांव के समीप लोडर की टक्कर से छात्र घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए।
कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी मुन्ना का पुत्र राज (09) कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूपा में कक्षा चार का छात्र है। शनिवार को वह विद्यालय पढ़ने गया था। दोपहर को मध्याहन अवकाश होने पर वह सड़क किनारे गुमटी से नमकीन व बिस्किट लेकर विद्यालय जा रहा था। तभी महोबा से चरखारी की तरफ जा रहे लोडर ने उसे टक्कर मार दी।
राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां दायां पैर फ्रैक्चर व सिर पर गंभीर चोट आने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। इसी तरह मुढ़ारी निवासी कुलदीप (29) व लवकुश नगर निवासी सूर्यपाल (50) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।