फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accident,hospital,police

सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत छह घायल

Fri, 08 Apr 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
accident,hospital,police
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में किशोरी समेत छह लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

जनपद छतरपुर के रामूपुर निवासी रामकृपाल (62) गुरुवार की सुबह बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। हाईवे में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे रामकृपाल घायल हो गया। लवकुशनगर निवासी बाइक सवार हरीओम (21) मुख्यालय से घर लौट रहा था। अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और हरिओम सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

इसी तरह महेबा निवासी प्रियंका (16), चांदो निवासी चांदनी (18), बजरिया निवासी हनीफ (52) व चंद्रपुरा निवासी लक्ष्मी (22) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने जहरीला पदार्थ खाया
महोबा। कोतवाली चरखारी के एक गांव में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। बगरौन निवासी सुरेश (23) ने गुरुवार को परिजनों से विवाद होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह बिच्छू पहाड़िया निवासी लवली (17) ने बुखार के चलते अत्यधिक दवा का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल लाए। (संवाद)

करंट से युवती झुलसी
महोबा। सीमा से सटे जनपद छतरपुर के पुरा गांव में करंट की चपेट में आकर युवती झुलस गई। पुरा निवासी तनु (18) गुरुवार की सुबह मोबाइल डिस्जार्च होने पर बिजली के बोर्ड में चार्जर लगा रही थी। तभी स्विच छूते ही करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर गिर गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed