{"_id":"619004355ca08836082e4299","slug":"accidant-mahoba-news-knp663806340","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरे टब में डूबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरे टब में डूबकर मासूम की मौत
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। थाना अजनर के अकौना गांव में खेलते समय सात माह की मासूम बालिका की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर घर ले गए।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के पाली गांव निवासी दिनेश की पत्नी चंदा अपनी सात माह की पुत्री मान्या के साथ एक सप्ताह पहले मायके आई थी। शनिवार को चंदा अपने परिजनों के साथ मूंगफली की फसल काटने खेत चली गई जबकि मासूम को घर पर नाना रघुवीर कुशवाहा व नानी के पास छोड़ गई।
आंगन में खेल रही मासूम खेलते-खेलते पानी से भरे टब के पास पहुंच गई और उसमें डूब गई। जब नाना-नानी को मासूम नहीं दिखी तो उन्होंने टब के पास जाकर देखा तो बच्ची डूबी थी। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।