फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accidant

साइकिल सवार को बचाने में ट्रैक्टर पलटा, चार घायल

Thu, 06 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
accidant
पनवाड़ी (महोबा)। नटर्रा गांव के पास गुरुवार को साइकिल सवार को बचाने में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया। वहां तीन की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पनवाड़ी थाना क्षेत्र के नटर्रा गांव से छह किसानों का चना व मटर लादकर ट्रैक्टर-ट्राली राठ जा रही थी। नटर्रा गांव से निकलते ही एकाएक साइकिल सवार ट्रैक्टर के सामने आ गया। साइकिल सवार को बचाने में ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और एंबुुलेंस को सूचना दी। बाद में सभी घायलों को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया। घायलों में ट्रैक्टर चालक नौगांव निवासी ज्ञानेंद्र, श्रीकिशन, बुढ़ेरा निवासी सूरज व राहुल है। ज्ञानेंद्र, सूरज व राहुल की हालत नाजुक होने पर सीएचसी से झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed