फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accidant

टैंकर से टकराई रोडवेज बस, पांच यात्री घायल

Sun, 11 Apr 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
accidant
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर गुगौरा चौकी के पास रविवार को बांदा की ओर से आ रही रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बांदा से सवारियां भरकर रोडवेज बस रविवार को महोबा आ रही थी। हाईवे पर गुगौरा चौकी के पास चालक संतुलन खो बैठा और बस सड़क किनारे खड़े डीजल टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। रेवन गांव निवासी प्रसुआ, उसकी पत्नी मुलिया, रामदीन, धर्मी देवी व राजू दुर्घटना में घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, तेज रफ्तार डंपर कबरई-महोबा मार्ग में पुलिया के पास असंतुलित होकर पलट गया, जिससे चालक मुन्ना घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया है। अन्य दुर्घटनाओं में कबरई निवासी धीरज, मामना निवासी अंकित, कुलपहाड़ निवासी राहुल व नयापुरा नैकाना निवासी आनंद अलग-अलग स्थानों पर बाइक फिसलने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed