{"_id":"604f95218ebc3e8c911c7d10","slug":"accidant-mahoba-news-knp617837556","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत में क्लीनर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत में क्लीनर की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर अलीपुरा के पास रविवार की रात दो डंपरों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक डंपर के क्लीनर की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों डंपर क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने डंपरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रविवार की रात एक डंपर कबरई से गिट्टी लादकर बांदा की ओर जा रहा था। तभी हाईवे पर अलीपुरा के पास सामने से आ रहे खाली डंपर से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों डंपरों के चालक व क्लीनर फंस गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला, तब तक खाली डंपर के क्लीनर सुनही फतेहपुर निवासी अनुज पासवान (20) पुत्र रमेश की मौत हो चुकी थी।
इसी डंपर का चालक इंद्रसेन मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में दूसरे डंपर का चालक विशाल पाल व क्लीनर कुलदीप निवासी मटौंध बांदा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने क्लीनर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।