फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accidant

बेकाबू ट्रक से कुचलकर शिक्षामित्र की मौत

Tue, 23 Feb 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
accidant
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छानी मोड़ के पास मंगलवार को दोपहर सड़क के किनारे बाइक पर बैठे शिक्षामित्र को तेज रफ्तार ट्रक कुचलता हुआ खाई में चला गया। इस हादसे में शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक कूदकर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कबरई थाना क्षेत्र के छानीकला गांव निवासी रामेंद्र तिवारी उर्फ रामू (43) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। मंगलवार की दोपहर वह किसी कार्य से कस्बा कबरई आए थे। लौटते समय छानी मोड़ के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बैठ गए। तभी कबरई से गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए शिक्षामित्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक खाई में गिरकर पलटने से बच गया।
विज्ञापन

घटना के बाद से मृतक की पत्नी शीलू, पुत्र प्रभाकर (11), पुत्री शिवानी (7) व अंजू (3) का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक की पत्नी ने बताया कि विद्यालय से मिलने वाले मानदेय से परिवार का खर्च चलता था। अब बच्चों का भरण-पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के बसवारी गांव निवासी किसान हिंदूपत (55) की ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। हिंदुपत ट्रैक्टर ट्राली में भूसा लादकर करहरा कला निवासी अपने दामाद प्रमोद के घर जा रहे थे। रास्ते में कस्बा खरेला के पास एक वाहन के ट्रैक्टर को ओवरटेक करने से संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे पलट गई और हिंदूपत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed