फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accidant

तेज रफ्तार कंटेनर ने किसान को कुचला, मौके पर मौत

Tue, 15 Sep 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
accidant
मृतक टुटिया की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेत से वापस साइकिल से घर जा रहे किसान को कंटेनर ने रौंद दिया। इससे किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कंटेनर चालक गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश बार्डर पर कंटेनर समेत चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहनलाल पुरा निवासी टुटिया (70) पुत्र नन्ना कुशवाहा शंकर फिलिंग स्टेशन के पास अपने खेत पर रोजाना की तरह रखवाली कर मंगलवार की सुबह छह बजे साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था। तभी महोबा की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर चालक ने किसान को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क किनारे गिर गया। कंटेनर का पहिया किसान के ऊपर पर चढ़ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं बाइक से जा रहे एक युवक ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। बाद में पुलिस ने कंटेनर का पीछा करते हुए उसे कैमाहा टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया और चालक को थाने लाए। पुलिस ने किसान के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किसान की पत्नी सुमित्रा और दो पुत्रों स्वामीदीन (40) और रामकिशुन (32) का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखारी (महोबा)। चरखारी-सूपा मार्ग में सड़क पर अचानक आए जानवर से टकरा कर बाइक सवार हार्वेस्टर मालिक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
पंजाब प्रांत के दयाल गढ़ निवासी कर्नेल सिंह (35) पुत्र देवसिंह हार्वेस्टर मशीन का मालिक था। 15 दिन पहले वह कर्मचारियों के साथ महोबा आया था। वह ग्राम सूपा के समीप डेरा जमाकर आसपास के किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल की कटाई व मढ़ाई करते थे।
सोमवार की रात हार्वेस्टर मशीन कस्बा चरखारी के रायनपुर मौजा में उदड़ मूंग की कटाई करने गई थी। देर रात कटाई होने के बाद कर्नेल सिंह बाइक से वापस सूपा आ रहा था जबकि मशीन पीछे आ रही थी। तभी सड़क पर आए अन्ना जानवरों से सूपा मार्ग में बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। मंगलवार को मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महोबा। दो दिन पहले बोलेरो की टक्कर से शिक्षक की मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर शहर कोतवाली में अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र बृज गोपाल जनपद ललितपुुर में शिक्षक के पद पर तैनात थे।
दो दिन पहले छतरपुर मार्ग में स्कूटी से घर वापस लौट रहे थे। तभी रेलवे पुल के समीप तेज रफ्तार बोलेरो का टायर फटने से बेकाबू कार स्कूटी सवार को टक्कर मारकर पलट गई थी। हादसे में शिक्षक की मौत हो गई थी। मृतक के भाई उदयभान ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
खन्ना (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम चिचारा मोड़ के समीप ट्रक व डीसीएम की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कानपुर नगर के बडंगाखेड़ा नवोदय नगर महाराजपुर निवासी संजय उर्फ सोनू (25) पुत्र स्वर्गीय बच्चा लाल डीसीएम गाड़ी में लौकी लादकर जबलपुर जा रहा था। तभी हाईवे में ग्राम चिचारा के समीप पत्थर मंडी कबरई की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

दुर्घटना के बाद डीसीएम पलट गया। जिससे चालक संजय उर्फ सोनू की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। डीसीएम पलटने से हजारों रुपये कीमत की लौकी सड़क पर बिखरकर खराब हो गई।

हाईवे पर रोते-बिलखते परिजन

हाईवे पर रोते-बिलखते परिजन- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed