{"_id":"5f4a9a9a8ebc3e176a7e744b","slug":"accidant-mahoba-news-knp579590868","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया टेंपो, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया टेंपो, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में पलका तिराहे के पास शुक्रवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार टैंपो टकरा गया। जिसमें टैंपो सवार हलवाई की मौत हो गई। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना श्रीनगर के ग्राम सिजवाहा निवासी राम नारायण सक्सेना के घर पर शुक्रवार की रात को तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम था। इसमें महोबा से दस लोग टैंपो में सवार होकर खाना बनाने के लिए गए थे। बाद में रात में करीब साढ़े दस बजे वापस लौटते समय कानपुर-सागर हाईवे में पलका तिराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टैंपो टकरा गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां पर रमेश (45) पुत्र सुम्मेरा निवासी गांधीनगर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि ओमप्रकाश (25), किशोरी (45) पत्नी श्यामलाल, देवीदीन (50), मत्थी (60) पत्नी मनीरथ निवासीगण कस्बाथाई, डालचंद्र (29) निवासी बिच्छू पहाड़ी, सत्यनारायण (42) निवासी ढलेतनपुरा, राजेश (25) निवासी राठ चुंगी, बड़ी बहू (65) पत्नी धुनिया निवासी कस्बाथाई और भगवती (70) पत्नी श्यामलाल निवासी सत्तीपुरा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।