फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accidant

रेलिंग तोड़ डीसीएम उर्मिल नदी में गिरी, चालक-क्लीनर घायल

Sun, 13 Oct 2019 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
accidant
पुलिस छावनी बना पीएचसी जैतपुर - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में जिले की सीमा से सटी उर्मिल नदी में तेज रफ्तार डीसीएम असंतुलित होकर गिर गई। जिससे चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने डीसीएम की खिड़की तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया। जहां पर चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

जनपद बनारस के चौबेपुर निवासी चालक ओमप्रकाश (32) पुत्र कांशीराम व जगतराज (35) पुत्र रामप्यारे शनिवार की रात को महाराष्ट्र से डीसीएम में मिर्च लादकर लखनऊ जा रहे थे। श्रीनगर से छह किमी दूर उर्मिल नदी पार करते समय करीब दो बजे सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में डीसीएम का संतुलन बिगड़ गया। जिससे डीसीएम रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। गाड़ी में फंसे चालक और क्लीनर की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने खिड़की का शीशा तोड़कर दोनों को गंभीर हालत में बाहर निकाला।
विज्ञापन

दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया। जहां पर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि क्लीनर की हालत में सुधार होने पर उसकी छुट्टी कर दी गई। डीसीएम 20 फीट नीचे पत्थरों में गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed