फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accidant,mah

टायर फटने से बोलेरो स्कूटी से टकराकर पलटी, शिक्षक की मौत

Sun, 13 Sep 2020 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
accidant,mah
कस्बा कबरई में पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक - फोटो : MAHOBA
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में रेलवे पुल के समीप पिछला टायर फटने से तेज रफ्तार बोलेरो स्कूटी सवार को टक्कर मारकर पलट गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार दो महिलाएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। हेलमेट न लगाए होने से स्कूटी सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी वीरेंद्र कुमार (30) पुत्र बृजगोपाल जनपद ललितपुर के ब्लाक महरौली के जूनियर हाईस्कूल मैकवां में तैनात था। दो दिन पहले वह अवकाश लेकर घर आया था। रविवार की दोपहर शिक्षक अपनी स्कूटी से छतरपुर की ओर जा रहा था। तभी हाईवे में रेलवे पुल के समीप मध्यप्रदेश के छतरपुर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो का पिछला पहिया फट गया।
विज्ञापन

जिससे कार असंतुलित होकर सामने आ रहे स्कूटी सवार को टक्कर मारते हुए पलट गई। जिससे शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में चालक बाबू सिंह निवासी छानी बुजुर्ग व परिवार की महिला सरोज व रुद्र कुमारी शामिल हैं। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर-सागर हाईवे में कस्बा कबरई में पुलिया के समीप कानपुर की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने ट्रक में फंसे चालक व क्लीनर को बाहर निकाला। हालांकि दोनों को मामूली चोटें आई।
दूसरी घटना थाना महोबकंठ के टोल प्लाजा के समीप घटी। जहां बाइक व चार पहिया वाहन की आमने सामने भिड़ंत में बाइक सवार युवक दिनेश (30) पुत्र अमरचंद निवासी बम्होरी गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार कुलपहाड-नौगांव मार्ग पर तहसील के सामने सड़क पार कर रहे सैलून संचालक सेनापति वार्ड निवासी नंदकिशोर (50) पुत्र शिवप्रसाद सैन घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed