फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   - Abhishek Verma did 92.17 percent marks in the district

- 92.17 फीसदी अंकों के साथ अभिषेक वर्मा ने किया जिला टाप

Sun, 29 Apr 2018 11:30 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sun, 29 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
बच्चों की कामयाबी से विद्यालयों और घरों में रहा जश्न जैसा माहौल अमर उजाला ब्यूरो महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र अभिषेक वर्मा ने 92.17 फीसदी अंक के साथ जिला टॉप किया जबकि इंटरमीडिएट में केपीआई खरेला के छात्र अभिषेक तिवारी 90.20 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में परचम फहराया। इस वर्ष छात्राओं की अपेक्षा छात्रों ने बाजी मारते हुए अपना दबदबा कायम किया। जिले में हाईस्कूल का 88.5 और इंटर का 86.67 फीसदी परिणाम रहा। बच्चों की कामयाबी से कालेजों और बेहतर अंक अर्जित करने वाले बच्चों के घरों में जश्न का माहौल रहा। रविवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का एक साथ रिजल्ट जारी होने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही छात्र छात्राएं इंटरनेट कैफे और मोबाइल में वेवसाइड खुलने का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद जैसे ही परिणाम आना शुरू हुए तो बेहतर अंकों से परीक्षा पास करने वाले बच्चों की खु्शी का कोई ठिकाना नहीं रहा। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महोबा के छात्र अभिषेक वर्मा ने 92.17 फीसदी अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। जबकि सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी के छात्र अनुपम सिंह को 91.33, प्रियांशु द्विवेदी को 91.17, जीबी इस्लामिया कुलपहाड़ की खुशी को 91.17, सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी की छात्रा रूबी को 91.17, इसी विद्यालय की सीमा राजपूत को 90.83, स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल पनवाड़ी के छात्र अंशुल दीक्षित को 90.83, सरस्वती विद्या मंदिर महोबा के संजय पाल को 90.67, इसी विद्यालय के सुभम पुरवार को 90.33, सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी के हर्षित सिंह को 90, इसी विद्यालय की श्रुति बाजपेई केे 90, जीबी इस्लामिया कुलपहाड़ की मनोरमा राजपूत को 89.83, हमीदिया इस्लामिया पनवाड़ी की अलीशा खातून को 89.67, सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी की सौम्या त्रिवेदी को 89.50 व शिशु शिक्षा निकेतन के छात्र पुष्पेंद्र कुमार त्रिवेदी ने 89.50 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में केपीआई खरेला के छात्र अभिषेक तिवारी ने 90.20 फीसदी अंकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा जनतंत्र इंटर कालेज कुलपहाड़ के ध्रुव राजपूत, सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी के नीरज त्रिपाठी, हमीदिया इस्लामिया पनवाड़ी की नुकरा हासिमी ने भी 90.20 फीसदी अंक हासिल किए। सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी की साक्षी मिश्रा को 89.20, जनतंत्र कुलपहाड़ की उरोज फातमा को 89.0, सरस्वती इंटर कालेज चरखारी की हर्षिता गुप्ता को 88.80, जीआईसी श्रीनगर के आयुष नामदेव को 88.60, जीवी इस्लामिया कुलपहाड़ के मनोज कुमार को 88.60, सरस्वती इंटर कालेज चरखारी की शिवानी राजपूत को 88.40, गंगा सिंह इंटर कालेज चरखारी के अमर सिंह को 88.40, सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी के रोहित 88.00, इसी विद्यालय के आयुष गुप्ता को 87.80, जनतंत्र इंटर कालेज कुलपहाड़ के मोहम्मद शान को 87.60, सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी की स्वाती वाजपेई को 87.60 फीसदी अंक मिले। बेहतर अंक अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं की खुशी का कोई ठिकाना नही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed