फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ab homeo pathy dr bhi dekh sakege mareej

अब होम्योपैथिक डाक्टर भी देख सकेंगे कोरोना मरीज 16-38-17

Wed, 26 May 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
ab homeo pathy dr bhi dekh sakege mareej
महोबा। आयुष मंत्रालय ने होम्योपैथिक चिकित्सकों को भी कोरोना मरीजों को देखने की अनुमति दे दी है। इन चिकित्सकों को लक्षणविहीन और शुरुआती लक्षण वाले मरीजों को देखना है। आगे की स्टेज वाले मरीजों को उच्चस्तरीय अस्पतालों में रेफर करना होगा।
विज्ञापन

मंत्रालय के दिशा-निर्देशों में जो मरीज होम आइसोलेशन में इलाज कर रहे हैं, उन्हें होम्योपैथिक चिकित्सक देख सकते हैं। लक्षणविहीन कोरोना पाजिटिव मरीजों को होम्योपैथिक डाक्टरों को आरसेनिकम एलबम 30 सी की चार गोली दिन में दो बार सात दिन तक देना होगा। इसी प्रकार हल्के लक्षण वाले मरीजों को एकोनिटम नेपोलस, आरसेनिकम एलबम, बेलाडोना, बरयोनिया एलबा, इयूपाटोरियम परफोलियटम, फेरम फास्फोरिकम, गलसेमियम, फास्फोरस, रस टाक्सिकोडेंड्रम दवाएं चलेंगी। दवा की खुराक डाक्टर मरीज की हालत को देखकर तय करेगा। मरीज का बुखार और आक्सीजन स्तर को दिन में दो बार जांचना होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डा.एमके सिन्हा ने कहा कि कोरोना में होम्योपैथी की दवा काफी कारीगर साबित होगी। डाक्टर की सलाह से गांव और शहरों में इसका उपयोग बड़े स्तर पर किए जाने की जरूरत है। इस पैथी की दवाओं की कीमत भी एलोपैथी से कम होती है और इनका दुष्प्रभाव भी नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed