फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   aandolan

किसानों ने प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली

Tue, 24 May 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
aandolan
कस्बे में अधिकारियों की शव यात्रा निकालते पदाधिकारी। - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। बैंकों में कमीशनखोरी और बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में मंगलवार को किसान सड़कों पर उतर आए। बुंदेलखंड किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने विद्युत विभाग के अवर अभियंता व बैंक प्रबंधक की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर जमकर नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीओ विद्युत विकास श्रीवास्तव को सौंपा। इसमें विद्युत व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुंदेलखंड किसान यूनियन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष किरण पाठक के नेेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कस्बा पनवाड़ी के बस स्टैंड में एकत्र हुए। इंडियन बैंक के प्रबंधक व विद्युत विभाग के जेई की प्रतीकात्मक अर्थी बनाकर शव यात्रा निकाली। शव यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्युत पावर हाउस पहुंची। वहां किसानों ने नारेबाजी करते हुए शवों के प्रतिरूप जलाए। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैंक में भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी चरम पर है। बिना सुविधा शुल्क के किसानों का कोई काम नहीं होता है। इस समय बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। गर्मी के मौसम में बिजली न आने से किसान व ग्रामीण परेशान है। उन्होंने वसूली पर रोक लगाने और विद्युत बिल माफ करने की मांग की। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज तिवारी, श्याम व्यास, देवीदीन राजपूत, संतोष तिवारी, सीताराम नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed