फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Aadhaar card making work started in the main post office

Mahoba News: मुख्य डाकघर में शुरू हुआ आधार कार्ड बनाने का काम

Wed, 03 Dec 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 03 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card making work started in the main post office
महोबा। शहरवासियों को नया आधार कार्ड बनवाने और आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शहर के जीजीआईसी के बगल में स्थापित मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। यहां आधार कार्ड का नया इनरोलमेंट पूरी तरह निशुल्क होगा।
विज्ञापन

यहां प्रतिदिन औसतन 35 से 40 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। आधार कार्ड से संबंधित काम कराने के लिए शुल्क भी निर्धारित की गई है। ए-4 साइज पर ई-आधारकार्ड डाउनलोड व कलरप्रिंट पर 40 रुपये, डेमोग्राफिक अपडेट पर 75 रुपये और बायोमीट्रिक अपडेट कराने पर 125 रुपये फीस जमा करनी होगी जबकि नया आधार कार्ड इनरोलमेंट पूरी तरह निशुल्क रहेगा। आधार कार्ड से संबंधित कार्य के लिए फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरा, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि की व्यवस्था की गई है। पोस्टमास्टर नरेंद्रनाथ पांडेय का कहना है कि मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू किया गया है। लोगों को अब नया आधार कार्ड बनवाने व आधार संशोधन संबंधित कार्य कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed